डुमरियागंज – तहसील गेट बंद कर वकीलों ने की भूख हड़ताल

अभिषेक शुक्ला 
डुमरियागंज। हापुड़ घटना को लेकर डुमरियागंज में अधिवक्ताओं का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय व तहसील का मुख्य गेट बंद कर कलमबंद हड़ताल पर रहे। गेट बंद कर अधिवक्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रमणि पाण्डेय ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। पूर्व महामंत्री आशीष श्रीवास्तव, नदीम अहमद, राजेश दुबे एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहे। महामंत्री राम बहादुर यादव ने कहा कि हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाए।

प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू हो। मूनीस हैदर रिज़वी ने कहा कि हापुड़ में शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की घटना निंदनीय है।

इस दौरान शंभू प्रसाद श्रीवास्तव, उदय सिंह, मुनिस हैदर रिजवी, रमन श्रीवास्तव, राम बहादुर यादव, बालमुकुंद लाल, चन्द्र किशोर सिंह, सुलतान अहमद, रमन श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, विकास सिंह, सरस श्रीवास्तव, शिवशंकर चर्तुवेदी, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।