जनपद सिद्धार्थनगर के खुनियांव ब्लाक के टेऊवां ग्राण्ट में चाँद गर्ल्स स्कूल (महाविद्यालय) के विद्यार्थियों को आयोजित स्मार्ट फोन वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री डॉo सतीश द्विवेदी ने 156 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने जनता की भलाई के लिए जितनी योजनाएं चला रही है, उनमें से एक योजना छात्र-छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरण भी है। सरकार की मंशा है कि स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं स्मार्ट फोन के माध्यम से अधिक ज्ञान अर्जित कर समय के साथ चलें और आगे बढ़े।
भाजपा सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है। नकल बन्द होने के कारण अब छात्र- छात्राएं काफी परिश्रम कर दिनो दिन सफलता की बुलन्दी छू रहे हैं।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेन्द्र दूबे, मण्डल अध्यक्ष श्रवण गिरी, सुधीर पाठक, प्रबंधक डॉ. अख्तर हुसैन खान, प्राचार्य डॉ. देवेन्द्र कुमार, नोडल अधिकारी राहुल यादव, उप प्रबंधक इश्तियाक अहमद खान आदि लोग उपस्थित रहे।