📅 Published on: September 21, 2023
हक़ पाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ते रहेंगे- इन्द्र जीत यादव (जिलाध्यक्ष)
बैठक के दौरान सर्व सम्मति से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्र जीत यादव के उपस्थिति में खुनियांव ब्लॉक के उपस्थित शिक्षा मित्रों के सहमत से परवेज़ अहमद शिक्षा मित्र को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया।
kapilvastupost
आगामी 09 अक्टूबर को अपनी मांगो को लेकर बी आर सी खुनियांव में आज 21-09-2023 गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र खुनियांव के सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक कर बनाई रणनीति।
खुनियांव ब्लॉक संसाधन केंद्र के समस्त सम्मानित शिक्षा मित्र भाई बहनों को आह्वाहन करते हुए, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जनपद सिद्धार्थ के जिलाध्यक्ष इन्द्र जीत यादव ने 09 अक्टूबर को लखनऊ स्थित इको गॉर्डन में शत प्रतिशत शिक्षा मित्र भाई एवं बहनों को आह्वाहन करते हुए कहा कि शिक्षा मित्र हारा नहीं है इन्हें हराया गया है।
इसी कड़ी में खुनियांव ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि समस्त शिक्षा मित्र भाई एवं बहनों एक जुटता का परिचय देते हुए आगामी 9 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष के आह्वाहन पर लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए, महिला व पुरुष शिक्षा मित्रों को लखनऊ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील किया।
इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा कि आगामी 9 अक्टूबर का धरना निर्णायक होगा, अपने जायज़ मांगो को लेकर पूरी तरह से कमर कस लें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि- इन्द्र जीत यादव (जिला अध्यक्ष)
विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री उपेन्द्र सिंह, अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, उदयभान सैनी, राम कैलाश यादव, जवाहिर लाल, अक़बर अली, जय किशोर, शिशु पाल, जाकिर हुसैन, नंदलाल यादव, पुजारी यादव, राजेश कुमार पाण्डेय, शिवकुमार शर्मा, शमशाद अहमद, बिलाल अहमद, सुमन त्रिपाठी, संतोष कुमार, राम प्रकाश त्रिपाठी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।