केजी एमयू के कलाम सेंटर सेमिनार मे पी०एम०डी०के स्टूडेंट्स एवं ट्रेनर के सम्मनित होने से बढ़ा जिले का मान – डा. अनिता द्विवेदी

युवक एवं युवतीयो को आत्म निर्भर बनाने के क्षेत्र पीएमड़ी इंस्टिट्यूट आफ पैरा मेडिकल साइंसेज का जनपद मे अहम योगदान

2023 – 24 सत्र के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो चुका हैं इच्छुक छात्र छात्राए प्रवेश ले सकतें हैं – सौरभ
————–

जाकिर खान / nizam ansari

सिद्धार्थनगर । केजी एमयू के कलाम सेंटर मे आयोजित लो० विजन एड के सेमीनार मे जनपद मुख्यालय के चिकत्सा क्षेत्र मे अपनी अहम भूमिका निभाने वाली पैरा मेडिकल की सस्थान पी०एम०डी० इंस्टिट्यूट आफ पैरा मेडिकल साइंसेज उसका रोड सिद्धार्थनगर के स्टूडेंट्स एवं ट्रेनर के सम्मनित होने से छात्र – छात्राओ के साथ – साथ जनपद का मान बढ़ा है ।

निश्चित ही उक्त सस्थान आने वाले समय मे जनपद सहित अन्य जिलों के युवाओ और युवतियों के लिए वरदान साबित होगा ।
उक्त बाते शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थिति सस्थान पर औपचारिक मुलाक़ात एवं प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पैरा मेडिकल सस्थान की मैनेजिग् डायरेक्टर डा.अनिता द्विवेदी ने कहा ।

उन्होंने कहा कि निश्चित ही जब कोई किसी क्षेत्र मे परिश्रम करता हो और सही समय पर सफलता मिल जाती है तो उसे अपार खुशी होती हैं । ठीक उसी प्रकार से आज जनपद सिद्धार्थनगर के वासियों के लिए पी०एम०डी० सस्थान का यही मोटिव रहा कि अपने क्षेत्र के युवाओं को मेडिकल के क्षेत्र मे अधिक से अधिक प्रतिभावान बनाया जा सके ।

आगे उन्होंने बताया कि निश्चित ही उक्त पी एम डी सस्थान आने वाले समय मे जनपद सहित अन्य जिलों के युवाओ और युवतियों के लिए वरदान साबित होगा ।

इसी क्रम मे सस्थान के वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डाक्टर सौरभ श्रीवास्तवा ने बताया कि केजीएमयू कलाम सेंटर मे आयोजित् सेमिनार में पीएमडी इंस्टिट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेज् उसका रोड नौगढ़ सिद्धार्थनगर के छात्रों ने डा. विमल कुमार द्विवेदी एवं डा. अनीता द्विवेदी के निर्देशानुसार , प्रधानाचार्य डाक्टर निधि त्रिपाठी एवं सौरभ श्रीवास्तवा वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी के नेतृत्व मे प्रतिभाग किया गया था ।

जिसमे प्रतिभागी सभी छात्रों के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर प्रमाण पत्र देकर परुस्कृत किया गया । साथ ही साथ कार्यक्रम मे डा. सौरभ कुमार श्रीवास्तव आप्टोमेट्री ट्रेनर नौगढ़ सिद्धार्थनगर को उनके लो. विजन के एड के पत्र के आधार एक प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्म्मनित किया गया ।

श्रीवास्तव ने बताया कि पीएमडी इंस्टिट्यूट आफ पैरा मेडिकल साइंसेज उसका रोड सिद्धार्थनगर जिले का एक मात्र सस्थान है जो कि 2007 से ही छात्रों को डी० आप्ट नेत्र परीक्षण अधिकारी , एवं डीपीटी भौतिक चिकित्स्क ,फिजिओ तेरैपी , का प्रशिक्षण देकर युवक एवं युवतीयो को आत्म निर्भर बनाने के क्षेत्र मे कार्य कर रहा है ।

आगे उन्होंने बताया कि 2023 – 24 सत्र के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो चुका हैं । इच्छुक छात्र छात्राए प्रवेश ले सकतें हैं ।