एसएसबी 43 वीं बटालियन द्वारा निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

संजय पाण्डेय

सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी अलिगढ़वा के कार्यक्षेत्र के मधवापुर गाँव मे शनिवार को ओपीडी शिविर लगाकर निःशुल्क मानव और पशु चिकित्सा प्रदान किया गया।

43वीं वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि एस.एस.बी. द्वारा भारत- नेपाल की सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती गाँवो मे बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

इसी क्रम मे सीमा चौकी अलिगढ़वा के कार्यक्षेत्र में ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर 6 के मधवापुर गाँव के पंचायत भवन मे ओ.पी.डी.शिविर लगाकर निःशुल्क पशु एवं मानव चिकित्सा सेवा प्रदान किया गया।

पशु स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर के पशु चिकित्सक डॉ. पवन कुमार सिंह द्वारा 30 पशु मालिको के कुल 124 मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण व निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बर्डपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के सहयोग से मानव चिकित्सा शिविर के माध्यम से 43 पुरुष, 57 महिला और 10 बच्चे कुल 110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया।

डॉ. पवन कुमार सिंह द्वारा वर्षा के मौसम मे पशुओ के स्वास्थ्य का ख्याल रखने तथा उनके खाने पीने आदि के बारे मे ग्रामीणो को जागरूक किया गया। डॉ. अशोक कुमार के द्वारा मानसून के मौसम मे होने वाली संक्रामक बीमारियों, तथा घरो के आस-पास  गंदगी और वर्षा जल इकत्र होने से पनपने वाले मलेरिया मच्छर से बचाव के बारे मे जागरूक किया गया।

उपरोक्त आयोजन के दौरान 43वीं वाहिनी से निरीक्षक अशोक कुमार मीणा, उप निरीक्षक कानू राम राबा, आरक्षी/सामान्य रोहित व् अन्य कार्मिक तथा  ग्राम प्रधान ई. प्रदीप चौधरी, मानव सेवा संस्थान सेवा के जिला समन्वयक जय प्रकाश गुप्ता, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से एनसीसी प्रशिक्षक लेफ्टिनेंट डॉ. प्रेग्येश त्रिपाठी  तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस ओ.पी.डी. शिविर के माध्यम से सीमाई क्षेत्र के मधवानगर, पड़हवा, मिश्रौलिया, उत्तरी बहोरवा सुखमंगलपुर और राजवापुर गाँव के ग्रामीण लाभान्वित हुए I

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post
12:14