डुमरियागंज – घर मे घुसकर छेड़ खानी का आरोप

——————–
जाकिर खान

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला से घर में घुसकर छेडख़ानी करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी दूसरे गांव का निवासी है। जब उसके साथ गलत कार्य करना चाह रहा था। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है ।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह किराए के मकान पर गांव में रहती है।

जबकि उसका पति घर से दूर चौराहे पर अपनी दुकान चलाकर जीविका पार्जन चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर तीन बजे दूसरे गांव के दो लोग उसके घर पर घुस गए और कहा कि वे लोग उनके पति के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र देने जा रहे हैं।

इसके बाद उसके पति को जेल हो जाएगा। ऐसे में वह उनका साथ देकर उनके साथ हम बिस्तर हो जाएं, जिसका उन्होंने विरोध किया और शोरगुल मचाया तो गांव के लोग जुट गए। इसके बाद दोनों लोग मौके से फरार हो गए। पीडि़त महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध के विधिक कार्रवाई की जाएगी।