बांसी – न पा अध्यक्ष चमन आरा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्व. बृजभूषण तिवारी का पुण्यतिथि पर समाजवाद और भाई चारा बढाने का लिया संकल्प

kapilvastupost

शुक्रवार को नपाध्यक्ष चमन आरा के नरकटहा आवास पर स्व. बृजभूषण तिवारी का पुण्यतिथि मनाया गया।सिद्धार्थ नगर के आभूषण सीमान्त लोहिया के उपाधि से विभूषित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोकसभा व राज्यसभा में अपनें नीति नियति से सुसज्जित प्रखर वक्ता विद्वान समाजवादी विचारधारा के स्वर्गीय बृजभूषण तिवारी समाजवादी पार्टी के पुरौधा हम लोगों के (गुरुजी) की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन किया गया।

इस अवसर पर पुर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद ईदरीश पटवारी ने कहा कि गुरुजी समाजवादी विचारधारा को देश दुनिया में फैलाने का काम स्व. बृज भूषण तिवारी ने ताउम्र किया था। यही कारण रहा कि समाज का अंतिम आदमी भी मुख्य धारा से जुड़कर तरक्की कर रहा है।

इस अवसर पर. पूर्व अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी सभासदगण, अरुण गुप्ता, बुद्धिराम , खालिद खान (गोल्डी), शाकीर, मुस्तकीम खान, अजहर खान , शारीफ अहमद , महताब आलम , शब्बू खान , आलम सिद्दीकी ,केशी त्रिपाठी, सलमान अंसारी, मुबीन खान , छोटू , राधेश्याम जयसवाल, चीनगुड, अभिषेक , सुधीर मौर्य , पवन यादव , राजेश सिंह , अलीम , शब्बू खान , गोलू खान , बब्लू , नेवास का समाजवादी पार्टी के क्रांतिकारी  सिपाही व संचालन कर रहे अशद मौजूद रहे।