अपने संघर्षों और विकास कार्यों के दम पर आज भी याद किए जाते हैं स्वर्गीय दिनेश सिंह – सिद्धार्थ सिंह पूर्व मंत्री
📅 Published on: October 14, 2023
जननेता पूर्व मंत्री दिनेश सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर समजवादियों व सुभचिंतकों ने श्रद्धापूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने भी समाधि प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Kapilvastupost
विधानसभा शोहरतगढ़़ के दिनेश सिंह नगर चिल्हियां में शनिवार को जननेता पूर्व मंत्री दिनेश सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुवे लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने समाधि प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विचार गोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिद्धार्थ सिंह ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय दिनेश सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व0 दिनेश सिंह जैसे लोग हमारे समाज में बिरले ही जन्म लेते हैं। उन्होंने हमेशा से समाज के अंतिम व्यक्ति की लडाई लड़ी है तथा उनका जीवन संघर्ष से भरा रहा।

हर चुनौती का सामना वह मुस्कुरा कर करते थे और उनके संघर्षों और जीवन को अपने जीवन में उतारना चाहिए,
उनके लिए यहीं सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती इंद्रासना त्रिपाठी, चिन्कू यादव, अनीता द्विवेदी, नागेन्द्र चतुर्वेदी, जिला महासचिव कमरूज़मा, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष हरि नारायण यादव, शकील शाह ,मुलायम यूथ ब्रिगेड के नियाज़ अहमद ,कामता यादव, इब्राहिम बाबा, सभासद निज़ाम अहमद घिसियावन यादव व अन्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।



