समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की निर्देशन से सपा युवा नेता कमाल अहमद खान निवासी ग्राम व पोस्ट तिलौली तहसील बांसी जनपद सिद्धार्थनगर को समाजवादी पार्टी उ0प्र0 की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।
जनपद सिद्धार्थनगर के युवा नेता कमाल अहमद की नेक दिली और कार्यक्षमता को देखते समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद नरेश उत्तम पटेल द्वारा नामित कर प्रतिलिपि पत्र राम गोपाल यादव, निजी सचिव तथा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर लालजी यादव द्वारा कमाल अहमद को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष लालजी यादव, राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा चमन आरा, सपा नेता इदरीस राईनी उर्फ पटवारी, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य इन्द्रसना त्रिपाठी, पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी, उग्रसेन प्रताप सिंह, अजय चौधरी, रामकुमार यादव उर्फ चिन्कू यादव, मुरली मिश्रा सुखराज
यादव, कामता यादव, प्रदीप पत्थरकट्ट, अनिता द्विवेदी, नागेंद्र चतुर्वेदी, जिला महासचिव कमरूजमा, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान, विधान सभा अध्यक्ष हरि नारायण यादव, कामता यादव, इब्राहिम बाबा, हरि नारायण यादव, घिसियावन यादव, रामू यादव सहित तमाम लोगो ने बधाई दी है।