बढ़नी – ईदगाह के समीप दो साल के बच्चे का शव मिलने से हडकंप आम नागरिकों में गुस्सा

kapilvastupost

बढ़नी ब्लाक अन्तर्गत ग्राम मुजहना के बगीचे में ईदगाह के समीप एक दो से तीन साल के बच्चे का शव मिला। शव को सुबह करीब 7:00 से 8:00 बजे के बीच में वहां पर पशुओं को चरा रहे मुजहना के लोगों ने देखा। उसके बाद पूरे क्षेत्र में शोर मच गया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ढेबरुआ एवं चौकी इंचार्ज बढ़नी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई हेतु भेज दिया। ज्ञातव्य हो कि खबर लिखे जाने तक शिशु की पहचान नहीं हो पायीं है। मौके पर कई गांव के लोग इकट्ठे हुए थे, लेकिन कोई भी बच्चे की पहचान नहीं बता पा रहा है

। बच्चे की एक आंख गायब है और दोनों पैर कटे हुए थे, पेट से निचला हिस्सा पूरा कटा हुआ है। ऐसा लग रहा था कि किसी जानवर ने खाया है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि कोई दुश्मनीवस बच्चे की बेरहमी से हत्या करके रात में बगीचे में फेंक गया है।

ऐसी विभत्स हत्या को देखकर लोगों में आक्रोश है एवं प्रशासन से मांग है कि वह जल्द से जल्द दोषियों को पड़कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें।