📅 Published on: October 18, 2023
सरताज आलम
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।
जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक अग्रवाल द्वारा बुधवार को दुर्गा पूजा, दशहरा के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गश्त किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर लोगों से आपस में सौहार्द बनाये रखने की अपील किया गया। पैदल गश्त के दौरान कस्बा शोहरतगढ़ में स्थापित मूर्तिकारों से उनकी समस्याओं जैसे बिजली के तार आदि के बारें में पूछा गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया। पैदल गस्त के दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पाण्डेय व थाना शोहरतगढ़ के अन्य उप निरीक्षक, कर्मचारीगण आदि मौजूद रहें।