📅 Published on: October 18, 2023
रिपोर्ट रहमान शाह
मो 6390663779
सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हलौरा पोस्ट महथा बाजार जिला सिद्धार्थनगर। गांव से एक विवाहित घर से बिना बताए ही निकल गई। जिसका कई दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। हलौरा निवासी फूलमती अपने घर से देर रात कहीं चली गई। इसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं चला। महिला की तलाश में पति व परिजनों से नाते रिश्तेदारों से लेकर मायके तक तलाश किया लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि महिला 9 / 10 /2023 को घर से बिना बताए तीन बच्चों को लेकर घर से निकल गई अभी तक उनका कोई पता नहीं चला परिजनों के जब सारे प्रयास फेल हो गए तो उन्होंने थाने पहुंचकर महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाना शोहरतगढ़ में दर्ज कराई जब सब ढूंढ कर हर जगह देख लिए उनका कोई सुराख नहीं मिल पा रहा है तो जितेंद्र कुमार कहने लगे कि अगर कोई व्यक्ति मेरे बच्चों और बीवी कि सूचना हम तक पहुंचा रहा है या मेरे बच्चों को मुझ तक पहुंचा रहा है तो मैं उनको 5000 का इनाम भी दूंगा।
मामला सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हलौरा पोस्ट महथा बाजार जिला सिद्धार्थनगर का है।