📅 Published on: October 19, 2023
kapilvastupost
कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे दलित गौरव संवाद अभियान की कड़ी में आज सिद्धार्थ नगर के कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष dr नादिर सलाम ने इटवा विधान सभा के पेडारी ग्राम में दलित चौपाल का आयोजन कर कांग्रेस पार्टी का बखान किया।
Dr नादिर सलाम ने चौपाल को संबोधित कर कहा कि कांग्रेस पार्टी में सदैव दलित वर्ग के उत्थान के लिए समय समय पर योजनाएं लाकर इस वर्ग को सम्मान से समाज में खड़े होने के अधिकार को दिलाने का काम किया है।
दूसरी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी ने आप का शोषण किया है आप सभी से मेरी अपील है कि आप अपनी पुरानी पार्टियों में लौट आए क्योंकि दलितों की सच्ची हितैशी कांग्रेस पार्टी है। इस अवसर उन्होंने कई दलितों से दलित मांग पत्र भी भरवाया।