📅 Published on: November 8, 2023
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर- जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा गुप्ता फर्टिलाइजर, महदेवा नानकार, डोयिआ चौराहा, शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा स्टाक रजिस्टर एवं विक्री रजिस्टर में अन्तर पाये जाने के कारण कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने गुप्ता फर्टिलाइजर, महदेवा नानकार, डोयिआ चौराहा शोहरतगढ़ के दुकान का लाइसेंस निरस्त करने हेतु जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया गया।
इस दौरान उपरोक्त उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव, ए.आर.कोआपरेटिव, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।