हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद अभियान, होम्यापैथिक चिकित्साधिकारी ने आयुर्वेद व होम्यापैथ बारे में किया जागरूक

kapilvastupost

सिद्धार्थनगर लोगों को आयुर्वेद / होम्योपैथ के प्रति सजग व जागरूक करने लिए बृहस्पतिवार को इटवा नगर पंचायत गनवरिया स्थित विद्यालय में हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद / होम्योपैथ के महत्व के बारे में जानकारी देने के साथ ही यह भी जानकारी दी जा रही है कि इससे असाध्य सहित कई रोगों को भी ठीक किया जा सकता है।

कार्यक्रम में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की चिकित्साधिकारी डा. इतिका सिंह ने आयुर्वेद / होम्योपैथ आयुर्वेद की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को नियमित दिनचर्या के बारे में बताया तथा इससे होने वाले फायदों के बारे में जागरूक किया।

औषधिक पौधाें को लगाने के लिए किया प्रेरित
चिकित्साधिकारी डा. इतिका सिंह ने संगोष्ठी में आयुर्वेद / होम्योपैथ के बारे में जागरूक करते हुए इनका दैनिक रूप में उपयोग तथा औषधि पौधों जैसे तुलसी, अलोएरस, नीम आदि के लाभ बताकर उन्हें अपने घरों में लगाने के लिए प्रेरित किया।

स्कूली छात्रों को मेध्य रसायन, ब्रेन टानिक के बारे में भी बताया गया, इसमें पाए जाने वाले अनेकों लाभप्रद जड़ी बूटियों जैसे शंखपुष्पी, गिलोय व मुलहठी इत्यादि से अवगत कराकर नियमित रूप से सेवन करने की सलाह की।

विभिन्न गतिविधियों की जानकारी

गोष्ठी में सुबह ब्रम्हमूर्त में उठने के क्या फायदें है तथा इस दौरान कौन कौन की गतिविधियां की जानी चाहिए जिससे कि व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ रह सकता है। इसके बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अभियान से जुड़े पंपलेट भी स्कूली बच्चों में वितरित किए गए। विद्यालय के शिक्षकों सहित शिक्ष मित्र शीला देवी का कार्यक्रम में सहयोग उल्लेखनीय रहा। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।