📅 Published on: November 16, 2023
सीमा पर आपसी तालमेल से सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक चौबंद – एसपी
kapilvastupost
भारत नेपाल के सीमावर्ती कस्बा बढ़नी में दीपावली के शुभ अवसर पर 50 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल “ई” समवाय बढ़नी द्वारा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की सुरक्षा एजेंसियो को मिष्ठान भेंट कर शुभकामना व्यक्त किया।
मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल के सीमावर्ती जिला कपिलवस्तु के एसपी नवरत्न पौडेल, आर्म्स पुलिस फोर्स के डीएसपी रमेश थापा को सशस्त्र सीमा बल बढ़नी के इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह द्वारा मिष्ठान भेट कर दीपावली पर्व की बधाई दी गई।
इस दौरान नेपाल के कपिलवस्तु जिले के एसपी नवरत्न पौडेल ने कहा कि आपसी तालमेल से सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह, मुख्य आरक्षी लक्ष्मण , हेमराज, शंकर जाट और अन्य जवान उपस्थित रहे।