📅 Published on: November 26, 2023
kapilvastupost
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्अमा ने अपने विधानसभा शोहरतगढ़ अंतर्गत “वोटर चेतना महाअभियान” के अंतर्गत चिल्हिया मंडल के ग्रामसभा पकड़ी, बूढ़ापारा (बूथ 250,251,252) के प्रभारी, संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों एवं BLO के साथ ग्राम पंचायत भवन पकड़ी में बैठक किया |
एवं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जाकर छुटे हुए नामों को मतदाता सूची में जुड़वा कर एवं नये युवाओं वोटर को प्रेरित कर इस महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया तथा मतों के अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रमेशमणी त्रिपाठी , 250 नंबर बूथ अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव , 242 के रामधनरस , बूथ संख्या 248 के सुपरवाईज विरेंद्र कुमार उपाध्याय , बूथ संख्या 249 BLO सरिता गौतम , BLO कु. कृष्ण कला के साथ-साथ अजीत , विजय सिंह , रामेश्वर यादव सभी सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही।