📅 Published on: December 8, 2023
Kapilvastupost
जिला सेवायोजन कार्यालय सिद्धार्थनगर में दिनांक 09 – 12 – 2023 को पूर्वान्ह 10:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, सिद्धार्थनगर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां विभिन्न रिक्तियों के साथ प्रतिमाग कर रही है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल से स्नातक एवं आई०टी०आई० उत्तीर्ण इत्यादि होनी चाहिए।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के बेव पोर्टल sewayojan.up.nic.in के माध्यम से पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहां उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष आनलाईन आवेदन कर सकते है।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटों, एवं बायोडाटा के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर सिद्धार्थनगर में उपस्थित होकर मेले में सम्मिलित हो सकते है।
रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही होगा। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी इस कार्यालय के मोबाईल नं0 8318338392 से सम्पर्क कर सकते है।