कठेला थाना क्षेत्र के परसा चौराहा पर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों गुरुवार रात निशाना बनाया शटर का ताला तोड़ कर कैश काउंटर से 23 हजार रुपया नकदी चुरा ले गए।
पीड़ित ने शुक्रवार सुबह में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी दुर्गेश कुमार द्विवेदी पुत्र अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र पास के परसा चौराहा पर चलाते हैं। गुरु वार शाम को वह बंद कर घर चले गए थे।
शुक्रवार की सुबह उन्हें शटर का ताला टूटा होने की सूचना मिली तो पहुंच गए। शटर का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर का दराज भी टूटा हुआ था जिसमें रखा 23 हजार रुपया नकदी गायब था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पताल शुरू कर दी है।
समय माता कठेला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कहा कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।