बढ़नी – पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Kapilvastupost

पुलिस व एसओजी टीम ने बढ़नी रेलवे स्टेशन के सामने से 50 ग्राम स्मैक एवं 79 सौ नेपाली व 35 सौ भारतीय मुद्राओं के साथ एक पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गुरुवार को ढेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक सिंह और एसओजी की संयुक्त टीम ने सूरज कुमार उर्फ पिंटू कुमार गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 9 राम जानकीनगर बढ़नी व अर्चना गुप्ता निवासिनी भट्टा मोहल्ला कस्बा बढ़नी थाना उपरोक्त को बढ़नी स्थित रेलवे स्टेशन के सामने से चेकिंग के दौरान 50 ग्राम स्मैक, 7900 रू नेपाली रुपये और 3500 रू भारतीय मुद्राओं के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस को पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने बताया कि वे पुड़िया बनाकर स्मैक को बढनी कस्बा सहित सीमा क्षेत्र के नेपाली युवाओं को बेचते थे।

पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक शेषनाथ यादव, उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी हेड कांस्टेबल राजू शुक्ला, दिलीप कुमार, आशुतोष धर द्विवेदी, कांस्टेबल छवि राज यादव, वीरेंद्र तिवारी, हेड कांस्टेबल सर्विलांस टीम हिंद आजाद, विवेक मिश्रा, कांस्टेबल सतीश मौर्य, राजमणि, अजय यादव श्रीयंका सिंह शामिल रहें।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post