📅 Published on: December 21, 2023
kapilvastupost
जनपद सिद्धार्थनगर में बांसी कोतवाली के थुम्हवा माफी गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया |
जहां चोरों ने लाखों के सामान,नगद व जेवरात पर हाथ साफ किया वहीं गांव में तीसरे घर में चोरी की नियत से घुसे चोर को परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गांव के बाहर दौडाकर पकड़ लिया ।
चोरी की घटना की सूचना ग्रामीणों ने 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने पकड़े हुए एक चोर को सुपुर्द कर दिया है।