अधिकतम 40 लाख रुपये व्यय कर सकते हैं प्रत्याशी – व्यय प्रेक्षक डी0एस0मीणा

अधिकतम 10 हजार का ही नगद लेन देन कर सकते है प्रत्याशी

जे पी गुप्ता

सिद्धार्थनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक डी0एस0मीणा तथा गौरव कुमार जैन की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा विनोद कुमार तथा समस्त प्रत्याशी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों एवं प्रत्याशी प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अधिकतम रू0 40 लाख व्यय करने की सीमा तय की गयी है। प्रत्याशियों द्वारा मतदान से संबधित कोई भी खर्च करने के लिए अपना बैंक खाता के माध्यम से ही लेन-देन करेंगे।

अधिकतम रू0 10 हजार तक नगद लेन-देन कर सकते है। प्रत्याशी द्वारा व्यय के लेन-देन हेतु एक एजेन्ट नामित किया जायेगा। व्यय प्रेक्षक ने स्पष्ट जानकारी देते हुए कहा कि लेखा टीमें आप सभी लोगो के सहयोग के लिए ही है। लेखा टीमों द्वारा निर्धारित तिथियों में मिलान किया जायेगा।

प्रत्याशी द्वारा अपना निजी वाहन रखने पर एक वाहन का डीजल तथा वाहन चालक का खर्च जोड़ा जायेगा। वाहन का किराया नही जोड़ा जायेगा। साथ ही यह भी बताया कि किसी भी प्रत्याशी द्वारा केवल एक ही निजी वाहन का प्रयोग कर सकते है।

वाहन से प्रचार हेतु परमीशन रिटर्निंग आफिसर से लिया जायेगा। व्यय प्रेक्षक ने बताया कि दिनांक 01 मार्च को सायं 5ः30 बजे प्रचार समाप्त हो जायेगा। यदि कोई भी व्यक्ति चन्दा या उपहार स्वरूप धनराशि देता है तो उसे अपने बैंक खाता में जमां कराकर उसका व्यय करेंगे।

प्रत्याशीगण अपने कार्यालय का व्यय, प्रतिदिन प्रचार वाहनो पर होने वाले व्यय को प्रतिदिन व्यय रजिस्टर पर दर्शायेंगे। यदि किसी भी प्रत्याशी को व्यय लेखा दर्शाने में कोई समस्या आती है तो प्रत्याशी के प्रतिनिधि कोषागार कार्यालय में आकर संबधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक से मिलकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चि करेंगे।

व्यय प्रेक्षक ने कहा कि समस्त प्रत्यशी अपने व्यय लेखा का मिलान निर्धारित तिथि पर अवश्य करा ले। यदि कोई प्रत्याशी मिलान नही कराता है तो उसे नोटिस दी जायेगी।
वरिष्ठ कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यय रजिस्टर में खर्च की जानकारी अंकित करेगे तथा दिनांक 21 फरवरी, 25 फरवरी तथा 01 मार्च को प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक कोषागार कार्यालय के कक्ष संख्या 01 व 02 में व्यय लेखा मिलान के लिए तिथि निर्धारित की गयी है।

लेखा टीम विधानसभावार व्यय मूल बाउचरो का मिलान किया जायेगा। प्रत्याशी लेखा टीम को बाउचर की मूलप्रति उपलब्ध करायेगे तथा कार्बन की प्रति अपने पास रखेंगे।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिक्ति समस्त सहायक व्यय प्रभारी अधिकारी नीलोत्तम चौबे, अतुल कुमार पाण्डेय, संजय कुमार गुप्ता, राजबहादुर सिंह, आमोद शंकर शुक्ला, समस्त सहायक व्यय प्रेक्षक, प्रत्याशी/प्रत्याशियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post