📅 Published on: December 24, 2023
kapilvastupost
सिद्दार्थनगर आम आदमी पार्टी द्वारा जिले के बिस्कोहर में कार्येकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार पटेल ने हिस्सा लिया |
कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार पटेल ने बताया की भाजपा सरकार ने लोगों को डराने का काम कर रही है जिससे हम और हमारे नेता डरने वाले नही है ।
मीडिया से बात करते हुए बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी लोकतंत्र को बचाने को लेकर जनता के बीच जा रही है जिस तरह से संसद में विपक्ष कि आवाज को दबाया जा रहा है आम आदमी पार्टी के 3 सांसदों को जेल में डाला गया है |
उस बात को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं आज के दौर में सच बोलना जुर्म हो गया है। हम लोग जनता को बताने का काम कर रहे हैं कि देश में आघोषित आपातकाल लग गया है देश के प्रधानमंत्री तानाशाह के तरीके कम कर रहे हैं इनको सत्ता से हम लोग बेदखल करें।
इंडिया एलायंस के 146 सांसदों के निलंबन के सवाल पर पटेल ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में 146 सांसदों के निलंबन पर इंडिया एलियांज का संयुक्त विरोध प्रदर्शन हुआ था।
जिसने आम आदमी पार्टी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। आगे भी आम आदमी पार्टी इस पर सवाल खड़ी करती रहेगी।
उपास्थित मुख्य अतिथि दिनेश कुमार पटेल,आयोजक पशुपतिनाथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रिजवी,इमरान लतीफ,जिलाध्यक्ष जलाल अहमद चौधरी,आदि उपास्थित रहे।