काठमांडू – G 22 समरसता सांस्कृतिक सामन्वय सम्मेलन सम्पन्न

Kapilvastupost

काठमांडू(नेपाल)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के मार्ग दर्शन से आज भारत आर्थिक रुप मे विश्व मे विशिष्ट स्थान हासिल कर चुका है, उक्त बातें नेपाल सरकार के पूर्व मन्त्री, उद्दोग, वाणिज्य एवं श्रम तथा उप भोक्ता हित समिति के सभापति अब्दुल खान ने काठमांडू में जी 22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अपने सम्बोधन में कही।

उन्होंने आगे कहा कि नेपाल के आर्थिक विकास के लिए भारत को ध्यान देने कि जरुरत है, नेपाल के जनमानस के भावना, प्रेम भाव को समरस्ता अभियान लिखित रुप मे भारत सरकार को दिया जाय ताकि हमारे रिश्ते और मजबुत हो सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व उप राष्ट्रपति प्रमानन्द झा रहे।पूर्व मंत्री अब्दुल खान को इंडो नेपाल समरसता एवार्ड से सम्मानित किया गया साथ ही कार्यक्रम के समापन पर
अतिथियों द्वारा नेपाल एवं भारत समरस्ता अभियान प्रतिभाओं को अटल सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भारत नेपाल के प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।