📅 Published on: December 29, 2023
Kapilvastupost
ज़िला मुख्यालय पर स्थापित गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जनपद सिद्धार्थनगर का 35 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
सिद्धार्थनगर जिले का 35वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल , सदर विधायक श्यामधनी राही, डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान शामिल रहें।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यालय के साड़ी तिराहे पर स्थापित महात्मा गौतम बुद्ध की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ की गई।
इसके बाद जनप्रतिनिधि व प्रशानिक अधिकारियों ने कपिलवस्तु स्थित स्तूप पर पहुँच कर पूजा अर्चना की और स्तूप की परिक्रमा कर गौतम बुद्ध के दिए गए उपदेशों को याद किया गया।
कपिलवस्तु में स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बौद्ध भिक्षु शामिल रहे ।
इस दौरान महराजगंज जिले से आये बौद्ध भिक्षुओं के प्रमुख जी एस थाहा ने मौजूद जनप्रतिनिधियों से बुद्ध कालीन अवशेषों को संरक्षित करने व महात्मा बुद्ध के अस्थि कलश को वापस लाने की मांग की।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि गौतम बुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु के लिए विपश्यना केंद्र, व थीम पार्क के लिए पैसा आवंटित हो चुका है ।
जमीन अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है।अगले वर्ष तक बौद्ध सर्किट के तहत यंहा फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।