📅 Published on: February 2, 2024
kapilvastupost
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की विधायक निधि द्वारा विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में 137.37 लाख रुपए की लागत से 19 हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी जिसके क्रम में शोहरतगढ़ तहसील परिसर से विधायक विनय वर्मा ने लाइटों समेत उपकरणों से लदे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
इस अवसर पर विधायक विनय वर्मा ने कहा की अपने विधानसभा क्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने का निरंतर प्रयास जारी है इसीलिए विधायक निधि के धनराशि को सार्वजनिक कर समुचित तरीके से विकास कार्यों में लगाया जा रहा है प्रथम चरण में निम्न चौराहे चंपापुर नेशनल हाईवे बाणगंगा नदी के किनारे, बजहा चौकी , भरौली अमन चौराहा सहित 19 चौराहे रोशन होंगे |
इसके उपरांत भी अन्य जगहों पर भी हाई मास्ट लाइटों को लगवाया जाएगा इस दौरान विधायक विनय वर्मा उपजिला अधिकारी कर्मेंद्र कुमार, तहसीलदार अजय कुमार, अरुण कांत सिंह व नगर पंचायत प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, हरिराम निषाद ,रामदास मौर्य ,रमेश मणि त्रिपाठी ,रवि शुक्ला ,प्रशांत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।