📅 Published on: February 14, 2024
kapilvastupost
सिध्दार्थनगर बाँसी । भवाँरी में समाजवादी पी .डी .ए .जन पंचायत चौपाल कार्यक्रम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रति निधि चिन्कू यादव के अगुवाई में संपन्न हुई! जन पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता चिन्कू यादव ने कहा कि जन विरोधी भाजपा का नारा कि सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास एकदम झूठा एव छलावा है भजपा सरकार ने साथ तो सबका लिया लेकिन विकास सिर्फ देश के पूंजी पतियों का ही किया इसे आम जनता के हितों से कुछ भी लेना-देना नहीं है पूरा देश और प्रदेश महंगाई की मार से कराह रहा है बेरोजगारी भ्रष्टाचार पुलिसिया अत्याचार के साथ-साथ सबसे ज्यादा दलित और पिछड़ों के उत्पीड़न के घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है आज देश का संविधान खतरे में है।
अब देश का पिछड़ा और दलित जाग चुका है समाजवादी पार्टी पूरे जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर पी डी ए चौपाल के माध्यम से भाजपा सरकार की जन विरोधी, गरीब विरोधी, पिछड़ा विरोधी, दलित विरोधी, रोजगार विरोधी और किसान विरोधी नीतियों को उजागर करने का काम कर रही है आज देश बहुत ही विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है 2024 का लोकसभा चुनाव सरकार बनाने का नहीं बल्कि देश और संविधान को बचाने का चुनाव है ।
देश और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की कथनी और करनी को दिल और दिमाग से समझ चुकी है। इस सरकार का सफाया तय है इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी पी डी ए ही इस जन विरोधी भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगा|
इस मौके पर राकेश यादव, अबरार हुसेन, रघुनन्दन पाण्डेय, अनिल गौतम, तोता राम वर्मा, लवकुश तिवारी, राजू गौड़, भुजराई प्रधान बृजलाल यादव, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, शुभकरण यादव ग्रमीण आदि मौजूद रहे।