राम अचल पटेल हाई स्कूल में उत्साहवर्धन कार्यक्रम, मेहनत के बल पर बच्चे आगे बढ़ते हैं – अमित पटेल

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर। बांसी क्षेत्र के राम अचल पटेल हाई स्कूल में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए उत्साहवर्धन हेतु कार्यक्रम एवं मेधावी बच्चों का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन किया गया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रधानाचार्य अमित पटेल ने कहा कि इन्हीं बच्चों में से कोई आईएएस कोई वैज्ञानिक तो कोई इंजीनियर, अध्यापक बनेंगे।

बच्चे मेहनत के ही बल पर ही आगे बढ़ते हैं और अपना तथा अपने परिवार का नाम रोशन करते हैं। राम अचल पटेल हाई स्कूल के प्रबंधक लालजी चौधरी ने कहा कि राम अचल पटेल हाई स्कूल में गरीब एवं असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का एक बेहतर प्लेटफार्म है इसमें गरीब से गरीब बच्चा भी शिक्षा ग्रहण कर सकता है।

इस विद्यालय का लक्ष्य अधिक से अधिक गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षित कर आगे बढ़ाना है। प्रबंधन द्वारा छात्र छात्राओं को पठन पाठन सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य सचिंद्रनाथ त्रिपाठी,धर्मपाल मौर्य, बुद्धि सागर, अजीत पटेल,अमित दूबे, अनिल झा, प्रज्ञा चौधरी, मीरा चौधरी, गायत्री एवं क्षेत्र के कई विद्यालय के बच्चे प्रतिभाग में उपस्थित रहे ।