📅 Published on: February 22, 2024
Kapilvastupost
डुमरियागंज ब्लाक परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
डुमरियागंज ब्लाक परिसर में गुरुवार को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के तहत दिव्यांग जनों में सहायक उपकरण का वितरण किया गया।
ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, स्मार्ट कैन सहित अन्य सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनो के चेहरे खुशी से चमक उठे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं है । दिव्यांगता को अपनी कमजोरी न समझें। सहायक उपकरण इस अक्षम्ता को समाप्त तो नहीं कर पाएंगे लेकिन उसमें कमी जरूर लाएंगे। इस योजना से लाभार्थियों को स्वावलंबी व सशक्त करने व उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा सरकार दिव्यांग जनों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून ने कहा कि यह उपकरण दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन में सहायक सिद्ध होंगे।
आज शिक्षा, खेल, राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों में वह अपना परचम लहरा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों को 30 ट्राईसाइकिल, 3 कान की मशीन, 6 व्हीलचेयर, 2 स्मार्ट कैन वितरित किया गया।
इस दौरान पूर्व नपं अध्यक्ष नौगढ़ एसपी अग्रवाल, एडीओ महिला मानसी पटेल, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी संदीप मौर्य, राजेश द्विवेदी, कुलदीप द्विवेदी, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, बच्चाराम बौद्ध, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, केशव सिंह, अनुराग उपाध्याय, मनीष सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।