मदरसे के बच्चे बच्चियों ने वार्षिक उत्सव में अपनी प्रतिभा का दिखाया हुनर पुरस्कार पाकर खिल उठे स्कूली बच्चों के चहरे

kapilvastupost 

विकास खंड इटवा अन्तर्गत स्थित मदरसा अरबिया फ़ैजुल उलूम बिशुनपुर मेंहदानी के प्रांगण में बीती मंगलवार रात मदरसे के जानिब से सालाना अंजुमन (वार्षिक उत्सव) के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता- वरिष्ठ समाज सेवी शब्बीर अहमद खान ने किया। मुख्य प्रबंधक– फजलुर्रहमान (नाजिमे आला) के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मदरसे के सदर प्रबंधक- अमीरूल्लाह संचालन-हाफ़िज़ हामिद ने बड़े ही शानदार तरीक़े से किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- परवेज़ अहमद पत्रकार (हिंदुस्तान अख़बार) विशिष्ट अतिथि- रवि वर्मा पत्रकार (दैनिक जागरण )रहे।

मुख्य अतिथि परवेज़ अहमद ने प्रबंध समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूलों में इस तरह की आयोजनों से जहां बच्चों का हौंसला अफजाई होता है, वहीं शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश का संचार अभिभावकों तक पहुंचता है।

उन्होंने शिक्षा पर ज़ोर देते हुए कहा कि शिक्षा वह अनमोल रत्न है, शिक्षा के ज़रिए ज़िन्दगी जीने का एक बेहतरीन तरीक़ा प्रदान होती है,जिस समाज में शिक्षा का अभाव है,उस समाज,गांव जिला, प्रदेश व देश का विकास संभव नहीं।

विशिष्ट अतिथि- रवि वर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज का सजग प्रहरी होता है, चाहिए कि वह अपने कर्तव्यों का सही व निष्पक्ष पूर्ण बैगैर जाति पात लिंग भेदभाव के बच्चों को शिक्षा प्रदान कराएं।

इस कार्यक्रम का आगाज़ तेलावते कलाम ए पाक से शुरू किया गया। इसके बाद मदरसे के बच्चे- बच्चियों द्वारा नातिया कलाम, हम्द के तराने पढ़े गए, समूह के साथ बच्चियों ने जो तराना पढ़ा उसे सुनकर महफ़िल में जमीं महिलाओं बच्चों एवं अभिभावकों को झूमने पर विवश कर दिया।

स्कूली बच्चे बच्चियों ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नाट्य मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के समापन के पूर्व मदरसा प्रबंधन कमेटी द्वारा प्रतिभागी बच्चियों के उत्साहवर्धन हेतु दर्ज़नो छात्र छात्राओं को ज़रूरी शिक्षण संबंधी सामान देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कृत होने वाले छात्र छात्राओं में आफ़िया खातून, आरज़ू बानो, हुमैरा खातून, जैनब बानो, शाहिस्ता खातून, नसीमा खातून व मोहम्मद ताहिर, शोएब अख्तर, मोहम्मद करीम, समीउल्लाह आदि दर्जनों से अधिक मदरसे के बच्चे बच्चियां शामिल रहे।

उक्त कार्यक्रम में मुस्लिम धर्म गुरुओं ने तकरीर से लोगों अमन शांति का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ता फजिलूतशेख, कलाम अख्तर सनावली, शायर जनाब महमूद अहमद सिद्धार्थ नगरी,अब्दुल हन्नान, मुजीबुर्रहमान, हबीबुर्रहमान अब्दुस्सलाम, मोहम्मद शमीम खान, मोहम्मद शाह खान रफीकुल्लाह, प्रधानाचार्य अब्दुर्रहमान, हाफ़िज़ हामिद, मास्टर शकील अहमद आदि अभिभावक एवं मुस्लिम धर्म गुरु के साथ भारी संख्या में महिलाएं देर रात तक मौजूद रहीं।