गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 – फाइनल मुकाबले में बस्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन और रोमांचक तरीके से तीन रनों से जीत कर खिताब अपने नाम किया
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अनुमति प्राप्त गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 आज का फाइनल मुकाबला क्रिकेट एसोसिएशन आफ चंपावत उत्तराखंड व बस्ती के बीच खेला गया|
बस्ती के कप्तान पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट होकर 165 रन ही बना सकी जिसमें संदीप गुप्ता ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 51, सौरभ यादव ने 33 आकाश तिवारी ने 24 रनों का योगदान दिया |
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की पूरी टीम 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई उत्तराखंड की तरफ से सोनू अधिकारी 68 क्षितिज में 20 व अभिषेक ने 24 रनों का योगदान दिया | उत्तराखंड की तरफ से सिद्धार्थ गुप्ता ने तीन व हर्षित पालीवाल ने तीन विकेट लिया|
बस्ती की तरफ से सौरभ यादव ने तीन , सौरभ व जितेंद्र साहनीदो-दो विकेट लिया. बस्ती ने इस फाइनल मुकाबले को रोमांचक तरीके से तीन रनों से जीता |
इस फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच बस्ती के सौरभ यादव रहे मैन ऑफ द सीरीज उत्तराखंड के हर्षित पालीवाल हर्षित पालीवाल बेस्ट बैट्समैन संदीप गुप्ता बस्ती बेस्ट बॉलर हर्षित पालीवाल उत्तराखंड रहे |
इस मुकाबले के मुख्य अतिथि जय प्रताप सिंह विधायक बंसी व पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर उत्तर प्रदेश विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत के अध्यक्ष शोहरतगढ़ श्रीमती उमा अग्रवाल रही |
इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह उपाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी सचिव विवेक मणि त्रिपाठी उपाध्यक्ष योगेश वर्मा विपिन मणि त्रिपाठी रवि अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, अमरदीप चौधरी अंपायर के रूप में विवेकानंद मालिक और आशीष चौधरी, स्कोर गंगेश्वर कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे |