📅 Published on: March 17, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ़। डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल व शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र विधायक विनय वर्मा ने शनिवार को दोपहर के समय शोहरतगढ़ बाईपास मार्ग का शिलान्यास किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के शोहरतगढ़ के निकट से होते हुए 189 करोड़ की लागत से छः किलोमीटर की दूरी वाले मेढवा -परसिया बाईपास मार्ग का शिलान्यास करते हुए सांसद ने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से शोहरतगढ़ नगर में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी और आवागमन सुलभ हो सकेगा।
उन्होंने आगामी चुनाव में फिर से मोदी सरकार को लाने के लिए जनता से आह्वान किया। कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग 730 बौद्ध परिपथ को फोरलेन में परिवर्तन का प्रयास किया जाएगा। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में गरीब महिलाओं में उपहार स्वरूप साड़ी का वितरण किया गया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता रितेश वर्मा, तहसीलदार अजय कुमार, संजीव राय,आदित्य प्रताप सिंह राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पराग राम यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी,सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पांडेय, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी,संजय दुबे, धनंजय सिंह, पद्माकर , विजयकांतचतुर्वेदी,राम दास मौर्य संजय कशौधन, घनश्याम गुप्ता,विष्णु सिंह, प्रशांत सिंह,मुन्ना देवी पाठक, महेंद्र प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।