📅 Published on: March 18, 2024
Kapilvastupost
-सिद्धार्थनगर जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़ित दोनों लड़कियां सगी बहनें हैं और शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के इटवा भाट की रहने वाली हैं।
छेड़खानी की घटना को लेकर लड़की के भाई ने गांव के ही तीन युवकों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ स्थानीय थाने पर नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
मामला बीती रात 8:00 बजे का बताया जा रहा है लड़की के भाई ने अपनी तहरीर में लिखा है कि उसकी दो बहने कल रात शौच के लिए गांव से बाहर गई थी वहां पर पहले से मौजूद गांव के ही तीन युवकों ने उसकी बहन के साथ जबरदस्ती की और पास के खेतों के पास ले जाकर उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके अश्लील वीडियो भी बनाएं।
पीड़ित दोनों बहनों ने आरोपी तीनों युवको के नाम बताते हुए कहा कि इन लोगों ने उनके साथ जबरदस्ती करने के बाद इसका वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी ।
पीड़ित बच्चियों ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी फिर और अब वह थाने पर इंसाफ के लिए गुहार लगा रही हैं। 
बाईट-1——–पीड़िता।
बाईट-2——-पीड़िता।
इस मामले में शोहरतगढ़ सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़कियों के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई है जांच में जो भी तथ्य निकल के सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाईट-3-दरवेश कुमार—-क्षेत्रीधिकारी शोहरतगढ़ सर्किल।