📅 Published on: March 18, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ थाना क्षेत्र के सीमाई गांव करहिया मे रविवार को देर रात गांव की एक युवती अपने घर मे साडी का फन्दा बना कर मौत को गले लगा लिया।
करहिया गांव के रामशंकर चौरसिया की 23 वर्षीय पुत्री वन्दना चौरसिया रविवार को रोज की तरह खाना खा कर अपने कमरे मे सोने चली गयी सोमवार को सुबह जब परिवार के लोग जगे तो देखा कि वन्दना चौरसिया साडी के फंदे से मृत अवस्था मे झूल रही है।
परिवार वालो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर खुनुवा पुलिस चौकी के इंचार्ज जगतनरायन यादव मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी शोहरतगढ थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय को दिये, जिस पर क्षेत्राधिकारी दर्वेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का मुआयना कर लाश को फंदे से नीचे उतारा फिर पंचनामा बना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
घटना की सूचना पाकर फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच मे जुटी थी। मृतक वन्दना के पांच भाई और तीन बहन थी, बहनो मे सबसे बडी मृतक वन्दना ही थी जिसकी शादी अभी नही हुई थी।
मृतक वन्दना के बडे भाई ने बताया कि मेरी बहन बन्दना मन्द बुद्धि की थी जिसका दिमाग कभी कभी काम नही करता था घर मे सब कुछ ठीक चलता था, पता नही बहन को क्या हुआ कि मौत को गले लगा लिया।
शोहरतगढ थाना प्रभारी ने बताया की मृतका मन्द बुद्धि की थी पंचनामा बना कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिये है।