जब तक गिनवाई नही, तब तक ढिलाई नही का गूंज रहा नारा

नवीन मंडी समिति के बाहर समाजवादी प्रत्याशी, पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं का पहरा। सख्त सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम की हो रही निगरानी।

अरसद खान

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया के बाद स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों की निगरानी के लिए तो प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी ईवीएम मिशनों की निगरानी के लिए गुहार लगा रहे हैं।

पू मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया के जरिए समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी स्ट्रांग रूम पर निगरानी की बात कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यालय स्थित नवीन मंडी के बाहर सपा प्रत्याशी, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डेरा डाल रखा है।

बता दें कि यूपी विधानसभा के चुनावी मुद्दों के बीच मतदान प्रक्रिया छठे चरण में है। वायदों की बौछार तक सीमित प्रचार प्रसार और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप तक सीमित मतदान के बाद अब जब तक गिनवाई नही तब तक ढिलाई नही का नारा लगाया जा रहा है।

लखनऊ में ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक अधिकारी के घुसने के बाद समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने टीवीट कर सपा गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से स्ट्रांग रूम पर कड़ी निगरानी बढ़ाने को कहा है। ऐसे में सभी के लिए प्रतिबंधित स्ट्रांग रूम में अधिकारी के घुसने पर सवालिया निशान लगना लाजिमी है।

इस बार चूक नहीं ज़मील सिद्दीकी , चमन आरा , विजय पासवान , मोनू दुबे सहित कई दिग्गज अपने समर्थकों के साथ रखेंगे नजर  

जनपद के बाँसी विधानसभा क्षेत्र की सपा नेत्री चमन आरा ने सोशल मीडिया पर  मतदान बाद स्ट्रांग रूम पर निगरानी करने की बात कर रही हैं। तो कपिलवस्तु विधानसभा में सपा प्रत्याशी विजय पासवान अपने समर्थकों के साथ नवीन मंडी समिति में रखी गई स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों की निगरानी में लगे हुए हैं।

विजय पासवान का कहना है कि कपिलवस्तु की आवाम ने उनको समर्थन कर आशीर्वाद दे दिया है, लेकिन प्रशासन ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है। ऐसे में वह स्वयं और उनके कार्यकर्ता नवीन मंडी की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक गिनवाई नही तब तक ढिलाई नही की जा सकती। वही बाँसी विधानसभा के सपा प्रत्याशी मोनू दुबे और उनके समर्थक भी नवीन मंडी पर नजर गड़ाये हुए हैं।

लोकसभा चुनाव में यहाँ हुआ था बवाल

2019 के लोकसभा चुनाव के बाद यहाँ नवीन मंडी स्थल पर रखे गए ईवीएम में हेराफेरी के आरोप पर खूब बवाल मचा था, उस समय सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर ईवीएम में हेराफेरी कराने का आरोप लगाया था, लेकिन प्रशासन ने उस समय आरोप को निराधार बताते हुए गलतफहमी बताया था।

निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी दीपक मीणा

इस सम्बंध में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि नवीन मंडी समिति पर जहाँ ईवीएम रखी गई है, किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। वहाँ सुरक्षा के सख्त प्रबन्ध किये गए हैं, सीसीटीवी कैमरे में स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।

किसी प्रकार की कोई समस्या से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से मतगणना कराने को लेकर सतर्कता बरती गई है। मतगणना के लिए सारी तैयारियां पूरी हैं।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post