📅 Published on: March 28, 2024
kapilvastupost / media report
उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। डॉक्टरों के अनुसार हार्ट अटैक से मृत्यु होना बताया है |
मुख्तार अंसारी ने सुनवाई के दौरान अदालत में आरोप लगाया था कि जेल में उसकी हत्या का प्रयास किया जा रहा है। उसे खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है। मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी थी।
जेल में बंद मुख्तार से इस दौरान परिवार के लोग लगातार संपर्क में थे उनका हाल चाल लेते रहे थे | मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर व मऊ समेत अन्य संवेदनशील जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन से भारी संख्या में फोर्स निकाली जा रही है । मौ बान्दा और गाजीपुर में धरा 144 लागु कर डी गयी है |
मुख्तार की बिगड़ी तबीयत बिगड़ने पर उसके परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हुए हैं |मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं|
मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत और अफजाल अंसारी कुछ देर पहले गाजीपुर से बांदा के लिए रवाना हुए| हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी की पैरवी करने वाले वकील अजय श्रीवास्तव भी बांदा के लिए रवाना हुए |