📅 Published on: April 4, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहवा का वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह बुधवार को बड़े ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ है।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों ने अपने अपने प्रतिभाओ को प्रस्तुत कर आगन्तुकों से खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम में कक्षा 8 पास हुए सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह, पुरुस्कार एवं अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कक्षा 8 की उत्तीर्ण बच्चो में ज्योति ने विद्यालय टॉप किया है, तो वही कक्षा में प्रथम स्थान राम विलास ने द्वितीय स्थान सुंदरी ने और तृतीय स्थान दुर्गेश ने प्राप्त किया।
इसके अलावा कक्षा 7 के उत्तीर्ण बच्चो में किरण ने कक्षा में प्रथाम स्थान, रीधमा ने द्वितीय स्थान व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 6 के उत्तीर्ण बच्चों में इंद्रावती ने कक्षा में प्रथम स्थान, अमर चौधरी ने द्वितीय स्थान, शीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इन बच्चों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह एवं पुरुस्कार देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि एसएसबी के असिस्टेंट कमाण्डेन्ट विक्रम सिंह ने कहा कि बच्चे सभी एक समान होते है, बच्चों को पढ़ाई में प्रतिस्पर्धा रखनी चाहिये।
जिससे सभी बच्चे अच्छे अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का, अपने परिवार का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि एआरपी सुनील कुमार गौतम ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
बतौर विशिष्ट अतिथि मानव सेवा संस्थान के जिला समन्वयक जय प्रकाश गुप्ता ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य है, हम सभी को बच्चों को उनका अधिकार दिलाने का प्रयास करना चाहिये, सभी बच्चे की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से इस विद्यालय में एक ही शिक्षक होने बावजूद हर क्षेत्र में यह विद्यालय अपनी पहचान बना रहा है, वो वास्तव में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामसेवक जी के मेहनत और लगन की देन है।
कार्यक्रम का संचालन इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामसेवक ने किया तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसएसबी के निरीक्षक उमेश सिंह, मानव सेवा संस्थान की काउंसलर कम केस वर्कर सुनीता कुमारी, सेंटर इंचार्ज बृज लाल यादव, काउंसलर अखिलेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष महेश कुमार, रसोइयां राजकुमारी, शीला, चन्द्रावती, अभिभाव श्रीपति, जे आर सहित विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।