📅 Published on: April 17, 2024
kapilvastupost
उसका बाजार सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी सोनू यादव पुत्र स्व कोमल यादव उम्र 22 वर्ष का बीते 25 मार्च को एक व्यक्ति के साथ हुए मारपीट के बाद केजीएमसी लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत पर मृतक के परिजनों ने मंगलवार को उसका बाजार में नए पुल के पास रोड जाम कर हंगामा किया।
बताया जाता है कि सोनू की मौत की सूचना जैसे ही परिजनो को मिली, परिजन स्थानीय थाना पर पहुंच गए किंतु यहां उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नही मिला तो अपने रिश्तेदारो और पड़ोसियों के साथ लामबंद होकर उसका में सिद्धार्थनगर गोरखपुर रोड पर बैठकर जाम लगा दिया।
मृतक के परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। धीरे धीरे रोड पर गाड़ियों की लाइन लग गई और 1 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
इसकी सूचना जिले के उच्च अधिकारियों को मिलते ही नौगढ़ थाने की पुलिस, महिला थाने की पुलिस को भी आना पड़ा। मृतक युवक के भाई बृजभान यादव ने कहा कि 25 मार्च को उनके भाई सोनू को उसी मुहल्ले के निवासी नदी के पास ले जाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिसके बाद से युवक घायल सोनू का इलाज लखनऊ केजीएमसी में चल रहा था।
बृजभान ने प्रशासन पर कार्यवाही न करने का आरोप भी लगाया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ललित मिश्रा, सीओ सदर सुजीत कुमार ने परिजनो को समझा बुझाकर रोड को खाली कराया। थाना प्रभारी रोहित उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी। बहुत जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।