📅 Published on: April 17, 2024
Kapilvastupost
आज दिनांक 16/04/2024 को शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर में *मतदान जागरूकता कार्यक्रम* आयोजित किया गया l
इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं, शिक्षक और कर्मचारियों द्वारा मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया गया l राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसका नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने किया l
इस संदर्भ में निबंध, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
इस कार्यक्रम में मेजर मुकेश कुमार,डॉ0 धर्मेंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 ए0के0 सिंह, डॉ0 आर0के0 सिंह, प्रवीण कुमार, डॉ0 अजय सिंह, बी0के0 सिंह, अश्वनी सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही l