बांसी – आग लगने से एक की मौत दस लोग आग से झुलसे लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया डी एम और एस पी मौके पहुंचे

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील अंतर्गत ग्राम रमवापुर दूबे में आग की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई तो वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस कर घायल हो गए|

प्राप्त खबर के अनुसार जिले के बांसी तहसील व थाना क्षेत्र के चर्चित ग्राम रमवापुर दूबे में भीषण आग लगने से रसोई गैस सिलेंडर फट कर विकराल रूप ले लिया जिससे दर्जनों घरों में आग फैल गई इस दौरान आग की चपेट में आने से फालिज ग्रस्त 65 वर्षीय वृद्ध महिला सुमित्रा पत्नी बगेदू की जल कर मौत हो गई |

वही आग से आधा दर्जन से अधिक लोग झूलस कर घायल हो गये, जब की आग की चपेट में आने से दो बकरी भी जल कर मौत हो हुए हैं|

घटना की सूचना पाकर आनन फानन में एस डी एम  बांसी कुणाल सीओ सतीश चन्द्र पाण्डेय कोतवाल बांसी विन्ध्येश्वरी मणि त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर उमेश मणि त्रिपाठी योगेश गौड़ साथ में फायर ब्रिगेड की टीम सहित तहसील दार बांसी नायाब तहसील दार राघवेंद्र पांडेय उक्त ग्राम रमवापुर दूबे घटना स्थल पर पहुंचे बड़ी मस्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया |

आग से हुई मौत के माले की जानकारी मिलते ही  जिलाधिकारी पवन कुमार अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्राचीं सिंह घटना स्थल पर पहुंच जानकारी हासिल करते हुए मृतक महिला के परिजनों को संतावना देते हुए अफसोस व्यक्त किया|

वही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अन्य नागरिकों के सहयोग से ऐम्बुलेंस सेवा देकर घायलो को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली पहुंचवा गया तथा सम्बंधित को आवश्यक निर्देश देते हुए तत्काल उपलब्ध राहत सामग्री खाद्य सामाग्री कराते हुए जले हुए घरों का आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिया गया |

जिससे आपदा राहत धन राशि सम्बंधित को उपलब्ध कराया जा सके, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने तिलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर हाल जाना वही स्वस्थ्य कर्मियों को बेहतर उपचार करने हेतु निर्देश दिए गए।