सिद्धार्थ नगर – मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के दो अलग अलग मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत

kapilvastupost 

मिश्रौलिया- गुरुवार देर रात मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में दो अलग, अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाइक सवारों को ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन फरार हो गए। मौत की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रेहरा उर्फ भैंसाही गांव निवासी मोहम्मद मुस्तकीम किसी काम से गुरुवार को बढ़ाया गए हुए थे। देर रात लौटते समय भगवत गांव के पास बेलवा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी।

दुर्घटना में मुस्तकीम लहुलुहान हो गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।

दूसरी घटना मध्य रात के बाद बढ़या मजार के पास घटी। बाइक सवार दुर्गेश (19) पुत्र कल्लू और शिवचरण (22) निवासी जोगीबारी थाना शोहरतगढ़ वेटर का काम करते थे। वह कहीं शादी में काम निपटा कर अपने घर वापस जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी और इटवा की ओर भाग गई।

ग्रामीणों ने 108 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को सीएचसी इटवा भेजा गया जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया।

शिवचरण का पैर टूट गया है। मिश्रौलिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुंवर ने कहा कि घटना की जानकारी है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। तहरीर अभी दोनों ही मामलों में नहीं मिली है।