📅 Published on: April 20, 2024
पत्रकारों से अमानवीय व्यवहार करने वाले यह समझते हैं कि इस समाज को इनकी आवश्यकता नहीं है लेकिन उन्हें पता चलना चाहिए एक देश और एक शसक्त समाजके लिए पत्रकार एक बुनियादी आवश्यकता है |
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। पत्रकारों के ऊपर आये दिन हमले होने को लेकर जनपद के पत्रकार संगठन ने जिलाधिकारी व एसपी सिद्धार्थनगर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बैदौली में कवरेज करने गये दो पत्रकारों को अपशब्दों का प्रयोग करने वाले हेड मास्टर के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग किया गया है।
ज्ञापन में पत्रकारों ने घोर निंदा करते हुए शोहरतगढ़ थाना प्रभारी द्वारा प्रधानाध्यापक के विरुद्ध (FIR) प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नही किया गया है एफआईआर दर्ज किया जाय। ज्ञापन में लिखा गया है कि प्रार्थी मनोज कुमार दिनांक 09-04-2024 को समय 12:30 बजे ग्रामीणों की शिकायत मिली थी |
विद्यालय में मिड डे मील बच्चों के मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता विहीन बन रहा है जिसकी सच्चाई से रूबरु होने के लिए प्राथमिक विद्यालय बैदौली का खबर कवरेज करने के लिए लोक कल्याण हित में गया था।
ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा अनियमितता स्वीकार किया गया की गुणवत्ता विहीन भोजन हेड मास्टर यशवंत राय द्वारा बच्चों को दिया जाता है जब इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक यसवंत राय से लेना चाहे तो कोई उत्तर नहीं मिला।
स्कूल में छुट्टी के बाद कुछ बच्चों से पूछने की कोशिश किया गया तो पीछे से कंपोजिट विद्यालय हे हेड मास्टर यसवंत राय धक्का देकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी व अपमानजनक अपशब्दों का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी देने लगा और कहा कि यहां से भाग जाओ यदि दोबारा यहाँ नजर आए या आसपास दिखाई दिए तो कार के नीचे कुचलकर मार डालूंगा।
तुम्हारे जैसे बहुत पत्रकार आए उन्हें मारकर भगा दिया मेरा कोई कुछ नहीं कर पाए आपकी क्या हैसियत है।