📅 Published on: April 21, 2024
शोहरतगढ़ विधानसभा में आग लगने की घटना और उससे होने वाले नुक्सान से आम जनता के साथ साथ लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा भी दुखी हैं विधायक के घटना स्थल पर पहुँचने के बाद ही सरकारी अमला अपना काम करता है फिर भी विधायक tahseel जिले से लेकर मंत्रालय तक लड़ाई लड़ते नजर आते हैं |
kapilvastupost
आफत की आग : 48 से अधिक घर जले, नहीं बची जमापूंजी तुलसियापुर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से चार दर्जन लोगों के घर जल गए।
ग्रामीणों ने डायल-112 व अग्निशमन विभाग को फोन कर इसकी सूचना दी। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर सांसद, विधायक, तहसीलदार, बीडीओ व एसओ भी पहुंचे।
आग लगने के बाद जान बचाने के लिए दौड़ते रहे बूढ़े और बच्चे चांद, रामधनीराम, राधेश्या, मोहम्मद लतीफ, जमीला खातून आदि के अनाज, कपड़े, चारपाई, गैस सिलिंडर, बर्तन, साइकिल, भूसा घर भी जल गए।
सूचना मिलते ही तहसीलदार अजय कुमार, बढ़नी बीडीओ श्याम मुरली मनोहर मिश्र व ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।
क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां के झुंगहवा व तिरछहवा टोले में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से गांव में भगदड़ मच गई। महिलाएं, बच्चे और वृद्ध किसी तरह से भागकर निकले।
धुआं और उठती लपटों के बीच में कोई जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक 48 लोगों के घर जल गए।
आग लगी की घटना में दीपक राजभर, धर्मेंद्र, लालचंद, गुरु प्रसाद, शिव प्रसाद, अक्षय कुमार, राम किशोरी, जगदीश, कपिल, इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल व विधायक विनय वर्मा भी मौके पर पहुंचे।
बीडीओ ने ग्राम प्रधान दिनेश यादव से जले घरों की सूची बनवाने के लिए भी निर्देश दिया। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंची थी।