📅 Published on: April 21, 2024
Kapilvastupost
सीमावर्ती नगर पालिका कृष्णगर नेपाल के सेंट ज्यूड्स इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए नगर पालिका के मेयर रजत प्रताप शाह ने कहा कि विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है इसलिए लोग अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए अच्छे विद्यालयों का चयन करते हैं।
शुक्रवार की सायं नगर पालिका कृष्णगर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए मेयर रजत प्रताप शाह ने कहा कि जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी के बर्तनों को संवारने और निखारने का कार्य करता है उसी प्रकार से शिक्षक भी बच्चो के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें अनमोल बनाने का कार्य करता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने कहा कि शिक्षक एक मोमबत्ती के समान होता है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है।कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस विद्यालय का अहम योगदान है।
बच्चो के गुणों को निखारने का श्रेय विशेष रूप से अध्यापकों को ही जाता है। वार्षिकोत्सव बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा बच्चे अभिनय , स्पीच आदि चीजों को बखूबी सीख जाते है और आगे चलकर अपना मार्ग स्वयं चुनते हैं।
इस दौरान बच्चो ने विविध रंगारंग कार्यक्रम कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल धीरेन्द्र विक्रम सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस दौरान चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि , विद्यालय के डायरेक्टर ज्योतिर्मय श्रीवास्तव , श्याम मिश्र , इस्लाम , के के गुप्ता , आदि सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका निरुपमा गिरी , संदीप श्रेष्ठ , बुद्धि थापा , राजेश चौधरी , इंद्रजीत कौर , दिलीप गुप्ता , निरंजन श्रीवास्तव आदि की महती भूमिका रही। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष दर्शक के रूप में उपस्थित रहे।