📅 Published on: April 23, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने गम्भीर बीमारी से पीड़ित लोगो के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से निरन्तर सहायता करवा रहे है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में मेरे द्वारा अनुमोदित अपने जरुरतमंद देवतुल्य जनता- जनार्दन को मुख्यमंत्री राहत कोष से ईलाज हेतु मिलने वाली आर्थिक सहायता के सन्दर्भ में शासन हर स्तर पर सक्रिय है और इस दिशा में आवश्यक सभी सकारात्मक पहल तय समयावधि में किया जा रहा है।
विधायक ने बताया कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में हमारे द्वारा अनुसंशित प्रार्थियों में राजाराम (ग्राम नडौरा, शो. हरतगढ़ निवासी) होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल (बीएचयू) में इलाज के लिये 75000 की धनराशि स्वीकृत की गई है|
तथा कन्हैयालाल निवासी भगौसा को 5 लाख व विजय कुमार शुक्ल निवासी सिसवा बुजुर्ग तहसील इटवा को 90 हजार की आर्थिक सहायता इलाज के लिए स्वीकृत हुआ है।
जिससे पीड़ित परिवार को प्रसन्नता हुई है। विधायक ने कहा कि मैं हमेशा से ऐसे ही अपने क्षेत्र के जरुरतमंद लोगों के लिए किसी भी परिस्थितियों में उनकी सहायता करने को समर्पित हूँ।