इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत दिलाएगी सिद्धार्थनगर के हजारों युवाओं और महिलाओं को मिलेगा एक लाख रूपयों की वार्षिक सहायता: डॉ अरविन्द शुक्ला

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। यह चुनाव भाजपा की समाज और देश को बांटने, मंहगाई ,बेरोजगारी,गरीबी , महिलाओं और किसानों पर लगातार हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध है और यही जनता के मुद्दे हैं।

उपरोक्त बातें युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ अरविन्द शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी के “न्याय पत्र” के संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।

प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र पांच बिंदुओं को समेटे है, जिसमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय हैं।

इसके माध्यम से युवाओं को एक साल की पहली नौकरी वह भी प्रशिक्षण और 1 लाख रूपयों के स्टाइपेंड के साथ, तीस लाख पदों को तत्काल भरा जाएगा और परीक्षाओं का कोई आवेदन शुल्क नहीं भरना होगा, पेपर लीक रोकने के लिए आयोग बनेगा, नारी न्याय के माध्यम से हर गरीब परिवार की महिला को प्रतिवर्ष 1लाख रूपयों की सीधी सहायता उसके खाते में धनराशि भेज कर की जाएगी।

सरकारी नौकरियों में पचास प्रतिशत पद महिलाओं से भरे जायेंगे।किसान न्याय के माध्यम से फसल पर एमएसपी मिलेगी वो भी कानूनी गारंटी के साथ, किसी भी कृषि संबंधी उत्पाद पर जीएसटी नहीं लगेगा,कर्ज माफी की जाएगी।

श्रमिक न्याय के माध्यम से न्यूनतम मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 400 रुपए की जाएगी और उन्हें 25 लाख रूपयों का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाया जायेगा। हिस्सेदारी न्याय सभी नागरिक और सामाजिक सुरक्षा मुहैया करवाएगा।

डॉ शुक्ला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सभी फ्रंटल संगठन, नेता और कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के साथी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भीष्म शंकर तिवारी “कुशल तिवारी” के साथ पूरी मजबूती से चुनाव लडेंगे। विजय प्राप्त कर डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र की जनता को कांग्रेस पार्टी की पांचों गारंटियों का लाभ दिलवाएंगे।