📅 Published on: May 12, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ सिद्धार्थनगर । विधानसभा शोहरतगढ़ अंतर्गत विकासखण्ड बढ़नी के खैरा बाजार में शनिवार कोशोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के समर्थन में ग्रामीणों से वोट की अपील की।
विधायक ने कहा कि शोहरतगढ़ और बढ़नी भाजपा मय हो गया है। वहीं लोकसभा 60 डुमरियागंज से निवर्तमान सांसद जगदंबिका पाल की रिकॉर्ड मतों से जीत तय हैं। विधानसभा शोहरतगढ़ के विकासखंड बढ़नी अंतर्गत खैरा बाजार में भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के समर्थन में चाय पर चर्चा करते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के पक्ष में मतदान करने का आग्रह व अपील किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करने का संकल्प को मजबूत किया।
उन्होंने उपस्थित युवा, वयस्क, माताएं, बहनें एवं बुजुर्ग सभी फिर से एक बार मोदी सरकार बनाने को लेकर दृढ़ संकल्प लें। इस दौरान विजय गुप्ता, रामदास मौर्य, रमेश मणि त्रिपाठी, अजय वरुण, अनिल मिश्रा, प्रशांत सिंह, संजय कसौधन, विष्णु सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।