📅 Published on: May 15, 2024
kapilvastupost
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 12 की छात्रा अंजलि मित्तल ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रैंक प्राप्त करते हुए विद्यालय टॉप किया है। अशोक कुमार की पुत्री अंजली मित्तल द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर प्राचार्य आशुतोष मिश्रा तथा पिता अशोक कुमार , जिला पंचायत सदस्य इजहार अहमद , नेता व समाज सेवी इसरार अहमद सहित शुभचिंतकों व ग्राम वासियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
जनपद अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर बांसी में सत्र 2023-2024, कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग की छात्रा अंजलि मित्तल ने 88.8 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। ग्राम पंचायत सेमुवाडीह, पोस्ट हल्लौर, तहसील डुमरियागंज जिला सिद्धार्थनगर निवासिनी अंजलि मित्तल की माता आशा देवी तथा पिता अशोक कुमार ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर उज्जवल भविष्य की कामना की है और बधाई दिया है।छात्रा अंजलि मित्तल भविष्य में डाॅक्टर बनकर निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना चाहती हैं ।
चित्र परिचय- अपने पिता अशोक कुमार के साथ अंजलि मित्तल