📅 Published on: June 7, 2024
kapilvastupost
जानवरो को गला घोटू जैसी खरनाक बीमारी से बचाने के लिए गाय भैसो को टीका लगा रही है पशु विभाग तो वही जनपद सिद्धार्थनगर के उसका बाजार के अजिगरा में पशु विभाग द्वारा गला घोटू का टीका लगा रही थी तभी जैसे ही एक भैंस को टीका लगा तो कुछ देर के बाद भैंस गिरी और मौके पर ही मौत हो गई|
वही दर्जनों के ऊपर जानवरो का अचानक तबीयत बिगड़ने लगा जिसके बाद से पशुपालकों में खलबली मच गई और पशु विभाग का जमकर विरोध किया सूचना पर पशु विभाग के अधिकारी और पुलिस पहुंची ग्रामणों को समझकर आगे की कार्यवाही में जुट गई वही पशु पालकों का कहना है पशु विभाग की लापरवाही से भैंस की जान गई है इनपर उचित कार्यवाही की जाय।
पशु विभाग के अधिकारी डिप्टी सीवीओ डॉक्टर आरबी यादव का कहना है कि सूचना पर पहुंचा गया है भैंस का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है ।