सिद्धार्थ नगर – अनियंत्रित अल्टो कार पलटी एक की मौत चालक गंभीर रूप से घायल

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर अनियंत्रित होकर अल्टो कार पलटी।कार मे सवार थे मां और बेटा। कार पलटने से चालक एडवोकेट नफीस हैदर को आई गंभीर चोटें।

कार मे सवार नफीस हैदर की मां कनिज फातिमा की मौके पर मौत। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे।

पुलिस घायल कार चालक को जिला अस्पताल भेज मृत महिला के शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई मे जुटीं।

कार चालक एडवोकेट नफीस हैदर डुमरियागंज के हल्लौर से वापस आ रहे थे सिद्धार्थनगर के खजुरिया।
सदर थाना क्षेत्र के मधुकर के पास रात्रि लगभग 12बजे की है घटना।